चोरी के बाद खुली अलमारी दिखाता जरदोजी कारीगर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला बजरिया हाता पीर अली में जरदोजी कारीगर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवरात पार कर दिए। घटना के समय जरदोजी कारीगर कर अपने काम पर गया था। जबकि, पत्नी परिवार के साथ मायके गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला बजरिया हाता पीर अली निवासी रामजी शाक्य जरदोजी कारीगर हैं। वह अपने मकान की मरम्मत करवा रहे हैं। लिहाजा कुछ दिनों से पड़ोस के मकान में एक कामरा किराए पर लेकर रह रहे हैं। 15 जनवरी को उनकी पत्नी सुधा बेटे ओम और बेटी छवि के साथ मायके एक शादी समारोह में शरीक होने गई है।
गुरुवार रात रामजी जरदोजी कारखाने में काम करने चले गए थे। शुक्रवार सुबह घर लौटे तो गेट खुला था। चोरों ने दरवाजे की लकड़ी उखाड़कर घर में रखी अलमारी से 11 हजार रुपये, पायल, गोलक में रखे 700 रुपये, बिछुआ आदि सामान पार कर दिए। पुलिस के मुताबिक रामजी की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।