फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः बंद मकान में चोरी, बिजली चेकिंग करने वालों पर शक

विज्ञापन
नेकपुर चौरासी में राकेश द्विवेदी के घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये व 80 हजार के जेवर पार कर दिए। सुबह मकान मालिक घर पहुंचा तो चोरी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बिजली चेकिंग करने वालों पर चोरी करने का शक जताया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला केशव नगर नेकपुर चौरासी निवासी राकेश द्विवेदी गुरुवार सुबह देहरादून से वापस आए तो गुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। कमरों के दरवाजे खुले थे और सामान बिखरा था।
बेड पर रखी एक अटैची गायब थी। इसमें 20 हजार रुपये, एक सोने की चेन व चार अंगूठी थीं। सूचना पर पुलिस ने जांच की और फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। राकेश कुमार ने बताया कि पत्नी बच्चों के साथ मायके गुरसहायगंज गईं हैं। वह 29 जून को घर में ताला लगा कर चले गए थे।
विज्ञापन

वह देहरादून में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा कि मोहल्ले के लोगों ने पता चला है कि सुबह बिजली चेकिंग करने टीम आई थी। वह सीढ़ी लगाकर घरों में चढ़ रहे थे। राकेश कुमार ने उन्हीं लोगों पर शक जताया है।
फतेहगढ़ कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह चेकिंग करने गए थे। राकेश द्विवेदी के घर के छत से कटिया पड़ी थी, जिसका वीडियो बनाया है। बचने के लिए चोरी की घटना बताई जा रही है। राकेश के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा लिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें