फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी घी पर फिसले दरोगा लाइन में जा गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
घी पर फिसले दरोगा ‘लाइन’ में जा गिरे
विज्ञापन

एसपी ने सीओ मोहम्मदाबाद को सौंपी मामले की जांच
क्रासर
शिकायतकर्ता से अभद्रता कर मांगा था देसी घी
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। दीवान कहने पर पीड़ित से अभद्रता करने और देसी घी देने मांगने वाले नवाबगंज थाने के दरोगा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ मोहम्मदाबाद को सौंपी गई है।
नवाबगंज थाने में तैनात दरोगा डीपी गौतम और एक शिकायतकर्ता में बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें शिकायतकर्ता ने खुद को गांव बलीपुर का निवासी बताया था। उसकी शिकायत थी कि कोई मनोज उसकी झोपड़ी के चक्कर काट रहा था। फोन करने वाले ने दरोगा को दीवान कहकर संबोधित कर दिया था। बस इसी बात पर दरोगा भड़क गए और शिकायतकर्ता को जाति सूचक गालियां सुना दीं। इतना ही नहीं झोपड़ी के चक्कर काटने वाले से निपटने के लिए ईंट-पत्थर जमा करने की सलाह भी दे डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवान शब्द गलती से मुंह से निकलने की बात कहते हुए फोन करने वाले ने दरोगा को खोया देने की बात कही, तो दरोगा ने देसी घी की मांग रख दी। शिकायतकर्ता देसी घी देने के लिए तैयार हो गया तो दरोगा जी फिसल गए और शिकायतकर्ता को एक घंटे बाद कमरे पर बुलाया।
ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी अशोक कुुमार मीणा ने दरोगा डीपी गौतम को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके खिलाफ सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें