फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 40 डिग्री, लू ने किया बेहाल

विज्ञापन
भीषण गर्मी: दोपहर को स्कूल की छुट्टी हुई तो गर्मी दूर करने के लिए बच्चे कोल्ड ड्रिंक पीते नजर आए। स - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शनिवार को सुबह से ही पछुआ हवाएं चलने लगीं। सूरज की तपिश बढ़ी, तो हवाएं लू में बदल गईं। पारा 40 डिग्री पहुंच गया। चटख धूप में लोग परेशान रहे। छांव की तलाश में लोग भटकते दिखे।
विज्ञापन

कई दिन से पारा 40 के आसपास ही चल रहा है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया। रात में भी गर्मी के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। सुबह आठ बजे ही चटख धूप हो जाने से हवाएं भी गर्म हो गईं।
दोपहर में चली तेज लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहर की सड़कों पर काफी कम लोग दिखे। जरूरी कामकाजी मुंह पर गमछा बांधकर निकलते रहे। शाम ढलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें