फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचक ने मांगे जेल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला जेल में बवाल की जांच कर रहे विवेचक ने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों के पांच घंटे के फुटेज मांगे हैं। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को पत्र लिखा है। बवाल के दौरान लूटा गया जेलर का मोबाइल फोन एक बंदी के पास मिला गया है।
विज्ञापन

मुकदमे की विवेचना फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल कर रहे हैं। उन्होंने एसपी को भेजे पत्र में लिखा है कि जिला जेल में रविवार को बवाल हुआ था। इसकी जांच के लिए सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक के (पांच घंटे) सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जरूरत है। फुटेज से उपद्रवियों की शिनाख्त में मदद मिलेगी।
उधर, बवाल के दौरान जेलर अखिलेश कुमार का सीयूजी नंबर को मोबाइल फोन लूट लिया गया था। मोबाइल की बरामदगी के लिए विवेचक फतेहगढ़ कोतवाल ने जिला जेल में तलाशी ली। इसमेें बंदी विक्की उर्फ बूटी निवासी सातनपुर पट्टी कोतवाली शहर के पास मोबाइल कर लिय गया। कोतवाल ने बताया कि बंदी को नोटिस तामील करा दिया गया है। जेल में हुए बवाल में 27 नामजद और अन्य अज्ञात बंदियों के खिलाफ 17 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तीसरे दिन भी जांच करने पहुंचे डीआईजी
जिला जेल में बवाल की जांच डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी भी कर रहे हैं। वह लगातार तीसरे दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे सेंट्रल जेल के अधीक्षक प्रमोद शुक्ला के साथ जेल पहुंचे। सभी पहलुओं की गहनता से छानबीन के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एकत्र किए। कई महत्तवपूूर्ण तथ्य सामने आए हैं। लगभग दो घंटे की जांच करने के बाद चले गए। जांच रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय के लिए रवाना हो गए हैं।
एसपी ने भी एसआईटी बनाई
बवाल के मुकदमे की जांच कोतवाल जय प्रकाश पाल कर रहे हैं। एसपी ने कोतवाल के साथ जांच के लिए एसआईटी बनाई है। इसमें अपराध इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा व याकूतगंज चौकी इंचार्ज शामिल हैं।एसपी ने सोमवार रात को करीब चार घंटे तक पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जिला जेल में हुए बवाल को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
जिला जेल में तीन शिफ्ट में लग रही ड्यूटी
बवाल के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा के आदेश पर तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जा रही है। एक शिफ्ट में आठ घंटे की ड्यूटी में दो उपनिरीक्षक व छह सिपाही लगाए जा रहे हैं। अधिकारी जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें