फर्रुखाबाद। विवाहिता के फांसी लगाने से मौत होने के मामले में पुलिस ने पति को थाने में बैठा लिया है। मामा के कहने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हैवतपुर गढ़िया कांशीराम कालोेनी निवासी मीनाक्षी शर्मा का शव बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर दिल्ली में रह रहे मीनाक्षी के मामा रामपाल अन्य परिजनों संग शनिवार दोपहर बाद पहुंचे। शव देखकर कोहराम मच गया। मामा के कहने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसके बाद पुलिस ने मीनाक्षी के पति दीपक शर्मा को थाने में बैठा लिया। मामा ने बताया कि मीनाक्षी के दो साल का पुत्र आयुष है। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। मूल रूप से शाहजहांपुर के जलालाबाद के गांव शेरूगंज निवासी हैं।
मीनाक्षी के पिता नहीं हैं। वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मीनाक्षी ने कभी कोई शिकायत नहीं की थी।
कांशीराम कालोनी में गमगीन खड़े रिश्तेदार। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD