फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षुओं के दर्शन को खुले स्तूप परिसर के फाटक

विज्ञापन
संकिसा बाजार में भ्रमण करते बौद्ध अनुयायी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संकिसा (फर्रुखाबाद)। स्थानीय बौद्ध तीर्थ स्थल पर हिमाचल प्रदेश से पहुंचे 48 सदस्यीय लामा बौद्ध भिक्षुओं के दल के लिए स्तूप परिसर के गेट खोल दिए गए। दल के लोग बुधवार को पूजा अर्चना करेंगे। जापान मंदिर में भी पूजा पाठ करेंगे। सुरक्षा को देखते हुए पीएसी और पुलिस की अतिरिक्त टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम हिमाचल प्रदेश से 48 सदस्यीय लामा बौद्ध भिक्षुओं का दल यहां पहुंच गया। उन्हें विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंपैक होटल में ठहराया गया है। यह दल हिमाचल प्रदेश से चलकर कुशीनगर, वैशाली, श्रावस्ती, राजगिर, वाराणसी तथा बोधगया आदि बौद्ध तीर्थ स्थलों पर दर्शन करके यहां पहुंचा। बुधवार को जापान मंदिर में लामा बौद्ध भिक्षु पूजा पाठ करेंगे। उनका भगवान बुद्ध की नगरी में 11 दिन का प्रवास रखा गया है। सभी बौद्ध भिक्षु इन दिनों विशेष पूजा का आयोजन करेंगे।
गैरप्रांत से आए बौद्ध भिक्षुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्तूप परिसर में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस बल की टोलियां भी बढ़ा दी गईं हैं। संकिसा तिराहे से गांव और स्तूप तक पुलिस का कड़ा पहरा है। हालांकि गांव में पूरी तरह से शांति और सद्भाव बना हुआ है। स्तूप परिसर के गेट भक्तों के दर्शन को खोल दिए गए। बौद्ध भिक्षुओं ने बाजार में घूमकर जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें