फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मोहल्लों की नौ घंटे बिजली रही बंद

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पैनल बदलते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 132 विद्युत उपकेंद्र पर 33 केवी के पुराने ब्रेकर को हटाकर नए लगाने का शुक्रवार को काम कराया गया। इससे भोलेपुर विद्युत उपकेंद्र बंद होने से नौ घंटे 15 मोहल्लों की बिजली बंद रही।
विज्ञापन

फतेहगढ़ बेवर रोड पर 132 विद्युत उपकेंद्र पर 33 केवी लाइनों के ब्रेकरों के पैनल बदलने का काम शुरू कराया गया है। यह काम गुरुवार से चल रहा है। शुक्रवार को भोलेपुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी ब्रेकर के पैनल बदलने का काम सुबह नौ बजे से शुरू कराया गया। भोलेपुर उपकेंद्र के फीडर बंद होने से 15 मोहल्लों की सुबह नौ से शाम छह बजे तक
बिजली बंद रही। शनिवार को फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र के 33 केवी ब्रेकर के पैनल बदलने का काम कराया जाएगा। इस कारण सुबह 9 से शाम छह बजे तक अन्य 12 मोहल्लों की बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें