कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर के लोहाई बाजार में ज्वैलर्स की दुकान से एक किसान का 34 हजार रुपये से भरा थैला पार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाहपुर निवासी तुलाराम ने बैंक ऑफ इंडिया से 34 हजार रुपये निकाले और थैले में रखकर पत्नी संग बाजार चले गए। थैले में पेन कार्ड, पासबुक व राशन कार्ड भी था। दंपती लोहाई बाजार स्थित वीरेंद्र कुमार-विनीत कुमार ज्वैलर्स/बर्तन की दुकान पर पहुंचे और थैना काउंटर पर रखा बर्तन देखने लगे। तभी एक युवक पीले रंग की खाली बोरी लेकर आया और थैला लेकर चला गया। बाद में जब तुलाराम ने थैला नहीं देगा तो वे दंग रह गए।
उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। चौकी प्रभारी रहमत खां ने बताया कि फुटेज से मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं तुलाराम ने बताया कि रिश्तेदारी में होने वाली शादी में बर्तन देने के लिए खरीदने गए थे। मूंगफली बेचकर बैंक में रुपये जमा किए थे।
उधर, फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी निखिल आकाश वर्मा की फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर में सराफा की दुकान की है। शुक्रवार सुबह उनकी दुकान पर आए एक युवक ने दस हजार रुपये भरा बैग पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।