राजेपुर। कस्बे के पास खेत में मिट्टी खुदाई से बने गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में डूबने से रविवार को बच्चे की डूबने से मौत हो गई।
गांव कुतलूपुर के मूल निवासी दृगपाल राजेपुर में रहते हैं। उनका पुत्र शिवेंद्र (10) प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। रविवार को शिवेंद्र गांव के बच्चों के साथ सुरेश के खेत में बाढ़ के पानी में खेल रहा था। खेत से ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी खोदी गई थी। खुदाई से
बने गड्ढे में पानी में शिवेंद्र डूब गया। अन्य बच्चों ने घर जाकर दृगपाल को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बालक को पानी से निकालकर सीएचसी राजेपुर पहुंचाया, वहां डॉ. प्रमित राजपूत ने उसे मृत घोषित कर दिया। दृगपाल के चार पुत्रों में शिवेंद्र दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां गुड्डी देवी, बहन रोली व सविता का रो-रो कर बुरा हाल था।