फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: पैसों के लेन देने के विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर ले गए थे दोस्त

Thu, 09 Sep 2021 11:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद

सार

मोहम्मदाबाद के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी सुरेश यादव का 15 वर्षीय बेटा राहुल कक्षा आठ में पढ़ता था। रात करीब दस बजे उसके तीन दोस्त घर पहुंचे और राहुल को आवाज दी। राहुल के सामने आने पर कहा कि अपने रुपये ले लो। इस पर राहुल निकलकर बाहर चल दिया। उसके पीछे से उसकी बहन पूजा भी गई। घर से कुछ दूरी पर पहुंचने पर एक दोस्त ने गोट से तमंचा निकालकर राहुल के सीने में गोली मार दी। 
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपये के लेन देने के विवाद में तीन दोस्तों ने किशोर की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


मोहम्मदाबाद के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी सुरेश यादव का 15 वर्षीय बेटा राहुल कक्षा आठ में पढ़ता था। रात करीब दस बजे उसके तीन दोस्त घर पहुंचे और राहुल को आवाज दी। राहुल के सामने आने पर कहा कि अपने रुपये ले लो। इस पर राहुल निकलकर बाहर चल दिया। उसके पीछे से उसकी बहन पूजा भी गई। घर से कुछ दूरी पर पहुंचने पर एक दोस्त ने गोट से तमंचा निकालकर राहुल के सीने में गोली मार दी। इससे राहुल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। 
विज्ञापन


पूजा के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इससे वह चीख पुकार मच गई। परिजन बाइक से उ से लेकर थाने पहुंचे। पुलिस अपनी जीप से राहुल को लोहिया अस्पताल लेकर आई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बहन पूजा ने बताया कि राहुल के तीनों दोस्त मोहल्ले के ही रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें