फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक इलेवन ने शील्ड पर किया कब्जा

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में बैटिंग करता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में शिक्षक इलेवन टीम ने अनुदेशक इलेवन को 24 रन से मैच हराकर शील्ड जीत ली। शिक्षक ललित यादव को मैन ऑफ द सीरीज और उपविजेता टीम के अनुदेशक विनय यादव को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी दी गई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शनिवार को शिक्षक इलेवन और अनुदेशक इलेवन के बीच फाइनल मैच खेला गया। अनुदेशक इलेवन के कप्तान विमलेश कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शिक्षक इलेवन के खिलाड़ियों ने जमकर बल्लेबाजी करी। टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 204 रन बनाए। गुरमीत ने 35, ल ि
लत यादव ने 32, मोनू ने 16 और सुमित ने 14 रनों का सहयोग किया। अनुदेशक इलेवन के खिलाड़ी आनंद और पुष्कर ने दो-दो, विमलेश व शिवम ने एक-एक विकेट दिए। 205 रन का लक्ष्य हासिल करने मैदान पर उतरी अनुदेशक इलेवन की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 180 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

पुष्कर ने 36, विनय यादव ने 55 रन का योगदान किया। शिक्षक इलेवन ने अनुदेशक इलेवन को 24 रन से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। राजेपुर ब्लाक के पीटीआई अरुण यादव ने विजेता टीम शिक्षक इलेवन और उपविजेता अनुदेशक इलेवन को शील्ड देकर सम्मानित किया। शिक्षक इलेवन के खिलाड़ी ललित यादव को मैन ऑफ द सीरीज और अनुदेशक इलेवन के खिलाड़ी विनय यादव को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें