फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शहर के क्रिश्चियन इंटर कालेज में विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माध्यमिक विद्यालयों में दो पाली में शिक्षण कार्य कराने के आदेश का माध्यमिक शिक्षक संघ विरोध कर रहा है। इसके तहत गुरुवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर विद्यालय में विरोध किया।
विज्ञापन

क्रिश्चियन इंटर कॉलेज और मोहन लाल शुक्ला इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने दो पाली में शिक्षण कार्य कराए जाने के आदेश के खिलाफ काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद विद्यालय में शिक्षण कार्य कराया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि दो पाली में शिक्षण कार्य कराने से शिक्षकों को साढ़े आठ घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है।
जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि दो पाली में शिक्षण कार्य कराने के शासन के आदेश का 24 अगस्त तक विरोध किया जाएगा। 25 अगस्त को माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षण कार्य समय अवधि परिवर्तन, पुरानी पेंशन बहाली, निशुल्क चिकित्सीय व्यवस्था, माध्यमिक शिक्षकों का सरलीकरण स्थानांतरण समेेत 15 सूत्री मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद डीआईओएस को ज्ञापन दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान अमित कुमार, अवधेश कुमार, अतुल दास, अनुराग मल, मनीष प्रसाद, राबर्ट करण आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें