फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर-30 को फर्रुखाबाद जूनियर ने 65 रन से हराया

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में बैटिंग करता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में खेले गए 20-20 क्रिकेट मैच में सुपर-30 भोलेपुर की टीम को फर्रुखाबाद जूनियर टीम ने 65 रन से हरा दिया। सुपर-30 टीम ने 17 ओवर चार गेंद में 108 रन पर बनाए थे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में शनिवार को 20-20 ओवर का मैच हुआ। फर्रुखाबाद जूनियर टीम के कप्तान आर्यन सिंह ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। मैदान में उतरे खिलाड़ियों ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 173 रन बनाए। सनी दुबे ने 41, विकास ने 28, उदय ने 26 और कुनाल राजपूत ने 16 रनों का योगदान दिया। सुपर-30 भोलेपुर के कप्तान मोनू कटियार, आशीष कुमार, संदीप कुमार और आयन ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर-30 भोलेपुर टीम के खिलाड़ी फर्रुखाबाद जूनियर टीम के बालरों के सामने नहीं टिक पाए। पूरी टीम 17 ओवर चार गेंद में 108 रन पर ऑलआउट कर दिया।
विज्ञापन

वीर प्रताप ने 26, नानू सोमवंशी ने 17 और कप्तान सोनू कटियार ने 14 रन बनाए। फर्रुखाबाद जूनियर टीम के खिलाड़ी वाशिद ने चार, पंकज कुमार ने तीन, उदय ने दो और सनी ने एक विकेट लिया। इस प्रकार सुपर-30 भोलेपुर की टीम को 65 रन से हराकर फर्रुखाबाद जूनियर टीम ने मैच जीत लिया। क्रिकेट कोच अमिताभ पान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें