फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल नहीं हुए पेपर, अब बना रहे दूरी

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय गलारपुर अमृतपुर में खुले में परीक्षा देते छात्र। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की परीक्षाएं नहीं कराई गईं। अब परीक्षा होने पर छात्र-छात्राएं दूरी बना रहे हैं। इससे परीक्षाओं में छात्र-छात्राएं कम आ रहे हैं।
विज्ञापन

अमृतपुर के प्राथमिक विद्यालय गलालपुर में शिक्षण कक्ष न होने से खुले में धूप में बैठकर बच्चों ने परीक्षा दी। इस विद्यालय में 195 पंजीकृत छात्रों में 118 परीक्षा में शामिल हुए। प्राथमिक विद्यालय मुझहा में पंजीकृत 80 छात्रों में 31 परीक्षा देने आए और 49 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुझहा में 70 में 35 छात्र अनुपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर नगला बाग मोहम्मदाबाद में 134 में 96, उच्च प्राथमिक विद्यालय रठौरा नगला में 49 में 32 छात्रों ने परीक्षा दी। शहर के नाला सिमत्सुमाल में 211 में 146 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर कक्षा दो व तीन में गणित, कक्षा चार व पांच में हिंदी का पेपर हुआ। कक्षा छह में हिंदी, सात व आठ में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। शमसाबाद के संविलियन विद्यालय मुरैठी में 288 छात्रों में 237 ने परीक्षा दी। नगर पंचायत के मोहल्ला इमली दरवाजा प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत छात्र 187 में 110 परीक्षा में शामिल हुए।
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। इसी दौरान बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्ष निरीक्षक में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी है। ड्यूटी आने के बाद पता चला कि जिन विद्यालय में एक या दो शिक्षक हैं, उनकी ड्यूटी लग गई है।
इस पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। उनके स्थान पर दूसरे विद्यालय के शिक्षक की ड्यूटी लगाकर डीआईओएस कार्यालय को अवगत कराने के लिए कहा गया है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि जिस विद्यालय में कम शिक्षक हैं, उनको रिलीव न कराने का आदेश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया है। जहां शिक्षक पर्याप्त हैं वहां के शिक्षक को रिलीव करने के लिए कहा है।
फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षाओं को संकुल संपन्न कराने के लिए बुधवार शाम को संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर केके गुप्ता ने जिले में डेर डाल दिया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों जायजा लिया। गुरुवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें