फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से लूट के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। चार दिन पूर्व शौच करने जा रही महिला से तमंचे के बल पर मोबाइल व रुपये लूटने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से लूट का सामान बरामद करने को पूछताछ कर रही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी रीनू देवी ने रविवार को नथुआपुर निवासी रामवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा कि शनिवार शाम वह खेत में शौच करने जा रही थी, तभी रास्ते में रामवीर ने तमंचे के बल पर मोबाइल व पांच हजार रुपये लूट लिए।
घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। बुधवार सुबह भोजपुर बघार के निकट रामवीर पुलिस के हाथ लग गया। थाने लाकर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी युवक को घटनास्थल पर ले जाकर लूटा गया सामान बरामद करने का प्रयास किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें