फर्रुखाबाद। मायके आई कन्नौज निवासी सैनिक की गर्भवती पत्नी के पेट में पड़ोसियों ने लात-घूंसे मारे। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। निजी डॉक्टर ने उसे लखनऊ ले जाने की सलाह दी है। गर्भवती की मां के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट के मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
कन्नौज जिले के तालग्राम निवासी अचला शाक्य (23) के पति विपिन कुमार सेना में हैं। उनकी तैनाती सिक्कम में है। छह महीने की गर्भवती अचला दिवाली पर मायके गांव पपियापुर आई थी। मायकेवालों की पड़ोसियों से रंजिश है।
इसी रंजिश में शनिवार सुबह घर में घर में घुसकर पड़ोसियों ने मां विमला देवी (65) की पिटाई कर दी। बचाने पर अचला के पेट में लात घूंसें मारे। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने बचाकर लोहिया महिला अस्पताल पहुंचाया, वहां मां-बेटी का डाक्टरी परीक्षण किया गया।
हालत में सुधार न होने पर अचला को निजी अस्पताल में दिखाया गया। डॉक्टर ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी हैै। गर्भ में पल रहे बच्चे की धड़कने कम होने की बात कही है। अचला की तहरीर पर पुलिस ने ब्रजेश, उसकी पत्नी व भाई अनुराग पर एनसीआर दर्ज की है। आईटीआई चौकी प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि मामूली मारपीट थी, इसलिए एनसीआर लिखी है।