फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल का एसआईटी के सदस्य ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उपद्रव के मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी के सदस्य सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक ने जिला जेल का भ्रमण कर जायजा लिया। जेल की मैस में बने खाने की गुणवत्ता परखी और अस्थाई अस्पताल में इलाज व दवा वितरण की स्थिति देखी। सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

जिला जेल में सात नवंबर को साथी की मौत पर बंदियों ने आगजनी पथराव कर जेलर, डिप्टी जेलर सहित कई कर्मचारिसयों के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने तीन घंटे में बंदियों को नियंत्रित कर लिया था। गोली लगने से बंदी शिवम की मौत हो गई थी। इस मामले में जांच करने आए डीजी जेल आनंद कुमार ने एसआईटी का गठन किया था।
इसमें डीआईजी वीपी त्रिपाठी, लखनऊ मुख्यालय के वरिष्ठ अधीक्षक अंबरीश गौड़ व सेंट्रल जेल फतेहगढ़ के वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद शुक्ला को शामिल किया। इसके बाद डीआईजी सहित तीनों सदस्यों ने तीन दिन तक जेल में जांच की थी। बाद डीआईजी व अंबरीश गौड़ वापस चले गए थे। बवाल के मामले में जेलर अखिलेश कुमार व सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बंदियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए थे।
विज्ञापन

मुकदमों की जांच सीओ कायमंग सोहराब आलम कर रहे हैं। एसआईटी के सदस्य प्रमोद शुक्ला ने शनिवार को जिला जेल जाकर मैस में बने खाने की गुुणवत्ता परखी। जेल में चल रहे अस्थाई अस्पताल में बीमार बंदियों का इलाज व दवाएं वितरण की जानकारी की। इसके अलावा जेल के क्षतिग्रस्त भवनों में चल रहे निर्माण कार्य को देेखा। जिला जेल में शनिवार को भी फोर्स तैनात रहा। पुलिस की सुरक्षा में ही खाने व नाश्ते का वितरण कराया गया। उन्होंने बताया कि रुटीन में जायजा लेने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें