फर्रुखाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में रुचि न लेने पर एसडीएम सदर ने 42 बीएलओ के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
आयोग के निर्देश पर एक नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसमें बूथ लेबल ऑफीसर (बीएलओ) को लगाया गया है। 13 दिन बीतने के बावजूद 42 बीएलओ ने मतदाता सूची और निर्वाचन प्रपत्र तक प्राप्त नहीं किए। लिहाजा समय से काम पूरा करने में दिक्कत आ रही है।
एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह ने मऊदरवाजा थाने में सभी 42 बीएलओ के खिलाफ तहरीर भेजी है। उन्होंने शीघ्र मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। तहरीर की जानकारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया।