फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को सीएचसी में नदारद मिले अधीक्षक

विज्ञापन
कायमगंज सीएचसी में डॉक्टर से बात करते एसडीएम गौरव शुक्ला। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। डॉक्टरों के नदारद रहने की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने सीएचसी कायमगंज का रविवार की सुबह निरीक्षण किया। उनको चिकित्सा अधीक्षक अनुपस्थित मिले। सीएचसी में कई जगह गंदगी का अंबार मिला। इसकी रिपोर्ट एसडीएम ने डीएम को भेजी है।
विज्ञापन

महिला समूह सखी स्वाति रविवार को होमगार्ड के साथ मेडिकल परीक्षण सीएचसी पहुंचीं। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अपने आवास पर थे। वह स्वास्थ्य मेले में जा रहे थे। स्वाति के साथ आए भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आशुतोष, उपाध्यक्ष अभिषेक ने वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से मेडिकल करने के लिए कहा। स्वास्थ्य कर्मियों ने बाद में आने की बात कहकर मेडिकल परीक्षण नहीं किया।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने इसकी शिकायत डीएम से फोन पर की। डीएम के निर्देश पर एसडीएम गौरव शुक्ला सीएचसी में निरीक्षण करने पहुंचे। तब तक स्वाति का मेडिकल परीक्षण हो चुका था। एसडीएम ने हाजिरी रजिस्टर देखा तो ड्यूटी पर तैनात डॉ. विपिन कुमार, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय, सफाई कर्मी मौजूद मिले।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिवप्रकाश नदारद थे। एसडीएम ने इमरजेंसी में मौजूद मरीजों से पूछताछ की। बताया कि यहां आने पर उन्हें इलाज मिला। इसके बाद साफ सफाई आदि देखी तो शौचालय व परिसर में गंदगी मिली। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि जो भी कमियां मिलीं हैं, उसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें