फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बालक कौ रौंदा, परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पिता की दुकान से घर जाने को सड़क पार करते समय रोडवेज बस ने बालक का रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस की चपेट में आकर एक ग्रामीण भी घायल हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर रोड पर जाम लगा दिया। शव उठाने को लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव आबाद नगर कुटरा निवासी अजय राजपूत की गांव के बाहर सड़क के दूसरी ओर परचून की दुकान है। रविवार सुबह 10 बजे पुत्र नैतिक(11) दुकान पर आया था। दोपहर 12 बजे वह घर जाने के लिए निकला। सड़क पार करते समय औरैया डिपो की कन्नौज की ओर जा रही बस ने बालक को टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने से गांव आबादनगर महरूपुर सहजू
निवासी धर्मेंद्र भदौरिया (56) भी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। हादसे से नाराज लोगों ने कानपुर रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। बालक के परिजन चालक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिसकर्मियों से परिजनों की नोकझोंक भी हुई। जाम
विज्ञापन

लगाए लोग शव नहीं उठाने दे रहे थे। पुलिस ने उन्हें खदेड़कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। बालक के मामा सूर्या राजपूत ने बताया कि उसके तीन भांजे हैं, इसमें नैतिक दूसरे नंबर पर था। बहन का नाम देवकी देवी है। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि घटना की तहरीर आ गई है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रोडवेज बस को कब्जे में लेकर याकूतगंज चौकी पर खड़ा करा दिया गया है।
----
बालक के मामा की पुलिस से हुई नोकझोंक
फर्रुखाबाद। शव उठाने आए पुलिसकर्मियों की मामा सूर्या राजपूत से काफी नोंकझोक हुई। पुलिस ने काफी समझाबुझाकर शव उठवाया। भांजे की मौत से उसका रो-रोकर बुराल हाल हो गया। सूर्या ने बताया कि वह जहानगंज के गांव नगरिया का रहने वाला है।
----
महिला सिपाहियों ने सड़क किनारे रोका
फर्रुखाबाद। हादसा स्थल पर गांव की महिलाएं भी आन रही थीं। ये देख महिला पुलिस कर्मी गांव के रास्ते पर सड़क किनारे खड़ी हो गईं और महिलाओं को आने से रोक दिया। इसको लेकर ग्रामीण महिलाओं की भी पुलिस कर्मियों में नोकझोंक हुई।
----
शव के साथ गाड़ी में बैठने का प्रयास
फर्रुखाबाद। नैतिक का शव जीप में रखते ही परिजन और मामा साथ में बैठने के लिए गाड़ी में घुसने लगे। पुलिस ने सभी को रोक दिया। इससे गुस्साए मामा ने शव को गाड़ी से बाहर खींच लिया और पोस्टमार्टम हाउस तक साथ जाने को परिजन जिद करने लगे। पुलिस ने समझाकर शांत किया और शव को दोबारा सड़क से उठाकर गाड़ी में रख लिया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें