फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया से पीटकर किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घुइयां के पत्ते तोड़ने का विरोध करने पर किसान की सरिया से पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावर भाग गया। परिजन शव को कार में रखकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। भाई ने ग्रामीण के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ निवासी सुधीर कुमार कटियार ने खेत में घुइयां की फसल की है। रविवार को भाई प्रदीप कुमार कटियार (56) खेत पर गए थे। गांव का एक युवक घुइयां के पत्ते तोड़ रहा था। पत्ते तोड़ने से मना करने पर युवक की किसान प्रदीप से नोकझोंक होने लगी। इस दौरान युवक खेत से चला गया।
कुछ देर बाद गांव पहुंचने पर प्रदीप को युवक मिल गया। प्रदीप ने युवक को दोबारा पत्ते न तोड़ने की हिदायत दी। गुस्साए युवक ने सरिया से ताबड़तोड़ बार कर प्रदीप को लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर भाई संजय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा। हमलावर युवक वहां से भाग गया। परिजन घायल प्रदीप को नर्सिंग होम ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शव लेकर पहुंचे परिजनों ने कार को कोतवाली को बाहर खड़ा कर दिया। उधर, भाजपा नेता विमल कटियार, कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र कटियार समेत कई लोग कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाजपा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने सुधीर से घटना की जानकारी ली। सुधीर ने बताया कि पांच भाइयों में प्रदीप दूसरे नंबर के थे। उनकी तीन पुत्रियां है। पत्नी का मीना रोरोकर बेहाल हैं। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
परिजन कार से प्रदीप का शव लेकर फतेहगढ़ कोतवाली के बाहर लेकर पहुंचे। यहां करीब एक घंटे तक कोतवाली के बाहर कार में शव रखा रहा। सीओ सिटी के आने के बाद शव समेत गाड़ी कोतवाली के अंदर गई। इसके बाद पंचनामा भरने की कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें