फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा से धोखाधड़ी में सीओ के आदेश पर नौ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा से धोखाधड़ी में नौ पर रिपोर्ट
विज्ञापन

संकिसा। दरोगा से धोखाधड़ी में सीओ कायमगंज के आदेश पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरोगा बरेली जनपद की पुलिस लाइन में तैनात है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव दहेलिया निवासी प्रमोद कुमार जनपद बरेली पुलिस लाइन में दरोगा के पद पर तैनात हैं। गांव में उनकी पैतृक भूमि है। दरोगा ने गांव के ही जगदीश, शैलेंद्र कुमार, आकाश, मोहित, भावना, ऊषा, बृजेश (वर्तमान में जनपद कानपुर नगर थाना कल्याणपुर क्षेत्र में रह रहे) गांव ऊनरपुर निवासी लेखपाल सोरन सिंह, श्यामवीर सिंह के खिलाफ सीओ कायमगंज को धोखाधड़ी करने का प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी पैतृक भूमि बेच दी। जानकारी पर विरोध जताया तो इन लोगों ने गालीगलौज कर जान सेे मारने की धमकी दी। सीओ ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने सीओ के आदेश पर दोनों लेखपाल सहित नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें