फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की चेन लूटने में शातिर साथी समेत पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला की चेन लूटने वाले शातिर को पुलिस ने साथी समेत पकड़ा है। आरोपी के पास से लूट का मोबाइल बरामद होने पर पुलिस ने डेढ़ माह बाद मुकदमा दर्ज किया। शातिर करीब एक माह पहले चेन लूट में पकड़ा गया था लेकिन पुलिस लापरवाही के चलते घटना नहीं खोल सकी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र को भोलेपुर निवासी अनूप शर्मा की पत्नी अर्चना पांच जुलाई की शाम एक रिश्तेदार के घर से पैदल घर जा रहीं थीं। तभी बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर सोने की चेन लूट ली। छह जुलाई को कोतवाली पुलिस ने चेन लूट की एक अन्य घटना में वांछित मैनपुरी के भोगांव गिहार कालोनी निवासी ऋषि उर्फ नन्हें को गिरफ्तार किया। उस पर 15 हजार का इनाम था। ऋषि ने ने अर्चना की भी चेन लूटी थी लेकिन बिना पूछताछ किए उसे जेल भेज दिया। इधर, खुलासे में जुटी एसओजी ने अर्चना को ऋषि की फोटो
दिखाई तो उसने लुटेरे को पहचान लिया। ऋषि मंगलवार को जिला जेल से जमानत पर छूटा तो एसओजी ने दबोच लिया। पूछताछ में ऋषि ने अर्चना से चेन लूट की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर लूट का एक अन्य मोबाइल भी बरामद किया। यह मोबाइल उसने भीमसेन मार्केट के पास से 19 जून को लूटा था। चेन लूट में इटावा के थाना फ्रेंड्स कालोनी निवासी राजीव कुमार गिहार भी उसके साथ
विज्ञापन

था। एसओजी ने राजीव को भी पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों लुुटेरों को फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डेढ़ माह बाद भीमसेन मार्केट भोलेपुर निवासी रघुनंदन सैनी की तहरीर पर मोबाइल लूटने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए लुुटेरों की निशानदेही पर सोने की चेन का टुकड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि लुटेरे पकड़े गए हैं। अभी लिखा पढ़ी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें