फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने गए पूर्ति निरीक्षक को दौड़ाया, ग्रामीणों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कम राशन मिलने की शिकायत की जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षण से शिकायत कर्ताओं ने तत्काल दुकान निलंबित करने की जिद की। निरीक्षक ने असमर्थता जताई तो बातचीत के दौरान ग्रामीण आपस में भिड़ गए। कुछ ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षण को दौड़ा लिया। उन्होंने मेरापुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

उनासी गांव निवासी ग्रामीणों जिलाधिकारी से राशन दुकान से कम राशन मिलने की शिकायत की थी। डीएम ने एसडीएम सदर को जांच कराने के आदेश दिए थे। एसडीएम के निर्देश पर गुरुवार को पूर्ति निरीक्षक राजेश चौधरी जांच के लिए गांव पहुंचे। बयान दर्ज करते समय कुछ ग्रामीणों ने राशन कार्ड काटने की शिकायत की और कुछ ने नया कार्ड बनवाने की मांग की। शिकायतकर्ता राशन दुकान तत्काल निलंबित करने की मांग करने लगे।
पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि निलंबित करने का अधिकार उनके पास नहीं है, जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेंगे। उच्चाधिकारियों के स्तर से कार्रवाई होगी। बातचीत के दौरान ग्रामीण आपस में भिड़ गए और मारपीट होने लगी। ग्रामीण पूर्ति निरीक्षक के साथ भी गाली गलौज करने लगे। भयभीत पूर्ति निरीक्षक भागे तो कुछ ग्रामीणों ने उनको कुछ दूर तक दौड़ाया।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि बयान दर्ज करने के दौरान कुछ ग्रामीणों ने उनसे अभद्रता की। इससे वह जान बचाकर वहां से भागे। थाने में तहरीर दे दी है। मेरापुर थानाध्यक्ष देवी प्रसाद गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है। अधिकरियों से बात व जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें