फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के कब्जे के विवाद में मारपीट व फायरिंग, 5 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मकान पर कब्जे को लेकर हुए विवाद दबंगों ने युवक को जमकर पीटा। युवक भागकर घर पहुंचा तो दबंगों ने घर पर फायरिंग कर दी। जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहिला के मजरा जवाहर नगर निवासी योगेंद्र का गांव के प्रदीप से पुस्तैनी मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह योगेंद्र खेत से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में प्रदीप व उसके साथियों ने योगेंद्र को घेरकर पीट दिया। योगेंद्र वहां से बचकर घर भाग आया। कुछ देर बाद प्रदीप अपने दो भाइयों के साथ आया और योगेंद्र के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से पुष्पेंद्र, देवेंद्र, सुधा, विश्राम सिंह व आठ वर्ष की प्रमोद की पुत्री रागिनी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। योगेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम ने बताया कि मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। लगातार दबिश दी जा रही है।
फायरिंग कर पांच लोगों को घायल करने वाले प्रदीप का आपराधिक रिकार्ड है। उसके खिलाफ कोतवाली में जानलेवा हमला, बलवा, गुंड़ा एक्ट, गैँगस्टर सहित सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसका जनपद के अन्य थानों से भी आपराधिक रिकार्ड खंगलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें