फर्रुखाबाद। चार दिवसीय छठ महोत्सव के तीसरे दिन शाम को अस्त होते सर्य को अर्घ्य दिया। भगवान सूर्य से सौभाग्य व आरोग्य की प्रार्थना की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा में हिस्सा लिया।
पूर्वांचल विकास समिति के बैनर तले पांचाल घाट पर छठ पूजन का आयोजन किया गया। पूर्वांचल और बिहार के तमाम साधक महिला-पुरुष दोपहर बाद गंगा तट पर पहुंचे। वहां साफ सफाई करके तैयारियां कीं। इसके बाद हर्षोल्लास से छठ मैया का ध्यान किया गया। शाम को सूर्यास्त के वक्त भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। भगवान सूर्य से सभी साधकों के सौभाग्य, आरोग्य और पुत्रादि की प्रार्थना की गई। व्यवस्था देख रहे केदार साह ने बताया कि भगवान सूर्य आदि देवता हैं। वह सभी का कल्याण करने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह सूर्योदय के वक्त अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महोत्सव का समापन होगा। पूजन कार्यक्रम में शोभा देवी, सोनाली कटियार, मुकेश दास, अजीत भट्ट, डॉ. वसीम अहमद, बब्बन ठाकुर, एनडी प्रसाद, पीके झा, विकास सिन्हा, हरेंद्र दुबे, मनोज कुमार, बीबी सिंह आदि मौजूद रहेे।
पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर छट पूजा करतीं श्रद्धालु। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD
पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर छट पूजा करते दंपति। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD