अवार्ड लिए खड़े वासुदेव गुप्ता। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। ऑनलाइन हुई राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक 2021 प्रतियोगिता में जिले के वासु वासुदेव गुप्ता ने हिस्सा लिया। उन्होंने पानी की बर्बादी रोकने के लिए यूजेज बाथरूम मॉनिटर तैयार किया है।
मोहल्ला बजरिया हरलाल निवासी छात्र वासु वासुदेव गुप्ता केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज में कक्षा में नौ में पढ़ते हैं। जिला स्तर के बाद उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। गुरुवार को प्रतियोगिता मानक एप पर हुई।
छात्र ने अपने मॉडल का वीडियो और तस्वीर भेजी। कॉलेज के विज्ञान शिक्षक हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में छात्र ने प्रोजेक्ट तैयार किया था। प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी ने छात्र को बधाई दी।