फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों के कार चढ़ाने से प्रधान और जेठानी घायल

विज्ञापन
मऊदरवाजा थाने में खड़े अजमतपुर के ग्रामीण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अजमतपुर की प्रधान और उनकी जेठानी को कार चढ़ाकर बुधवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने मारने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों के दौड़ाने पर हमलावर कार छोड़कर भाग गए। भीड़ ने हमलावरों की कार में तोड़फोड़ कर दी। प्रधान ने थाने जाकर तहरीर दी है। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज न होने पर गुरुवार को डीएम से मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव अजमतपुर की प्रधान संध्या शाक्य बुधवार सुबह बाहर पड़ी मौरंग घर में डलवा रही थीं। आरोप है कि इस दौरान गांव के कुछ लोग कार से आए और गालीगलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर संध्या की जेठानी रीता भी बाहर आ गईं। दबंगों ने जान से मारने की नीयत से दोनों के ऊपर कार चढ़ा दी। इससे दोनों घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर लोग मदद के लिए आए तो हमलावर कार छोड़कर भाग गए। गुस्साए लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए।
घायल ग्राम प्रधान ने जेठानी और करीब 50 ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। सूचना मिलने पर प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शाक्य, मोनू कठेरिया, अमित शंकर, रविंदर, महाराज सिंह, मिथुन के अलावा जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य थाने पहुंचे। उन्होंने शीघ्र मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय समझौते की बात करती रही।
विज्ञापन

प्रधान संघ अध्यक्ष ने कहा कि यदि मुकदमा नहीं लिखा गया तो वह गुरुवार को जिलाधिकारी से मिलेंगे। मऊदरवाजा इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने कहा कि कार चढ़ाने की बात सही नहीं है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। भीड़ जुटने पर उन्होंने दूसरे पक्ष की कार तोड़ दी। दोनों पक्षों ने तहरीर दी हैै। जांच के बाद मुकदमा लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें