फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता-चप्पल की दुकान में आग से ढाई लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के लालगेट के पास जूते-चप्पल की दुकान में बुधवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझायी। दुकानदार ने आग से करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन

लालगेट ठंडी सड़क के पास महेंद्र सिंह की जूते-चप्पल की दुकान हैै। उसके पीछे ही उनका मकान भी है। दुकान का एक दरवाजा मकान में खुलता है। मंगलवार को उन्होंने दुकान नहीं खोली थी। बुधवार सुबह चार बजे महेंद्र को तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। उन्होंने गेट खोला तो दुकान में आग धधक रही थी। शोर मचाने पर परिजन भी जाग गए। उन्होंने 112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी।
इस दौरान महेंद्र ने घर में लगे सबमर्सिबल से आग बुझाना शुरू कर दिया। सूचना के करीब 30 मिनट बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

महेंद्र ने बताया कि आग से करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि जल्द ही आग लगने की जानकारी हो गई, अन्यथा घर भी चपेट में आने की आशंका थी। जिला अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें