फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। पुरानी रंजिश में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया और जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव दनियापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार की गांव के हाकिम सिंह से रंजिश चलती है। धर्मेंद्र का आरोप है कि मंगलवार रात पत्नी माधुरी चबूतरे पर बैठी थी। तभी हाकिम सिंह व उनके परिवार के लोग उसके दरवाजे पर आए और
विज्ञापन

गाली गलौज करने लगे। माधुरी के विरोध करने पर मारपीट करने लगे। शोर सुनकर दोनों पक्षों से लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
इसमें धर्मेंद्र, पत्नी माधुरी, मां तारावती व दूसरी ओर से हाकिम सिंह, उनकी पुत्री वंदना, पुत्रवधू सोनी घायल हो गईं। एक ओर से तारावती और दूसरी ओर से
हाकिम सिंह ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों का मेडिकल कराया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच कर गांव के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें