फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो झोपड़ियों में रात में आग लग गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। एक-दूसरे पर आग लगाने के आरोप में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव श्रृंगीरामपुर के मजरा भिम्मी नगला निवासी राममंगल व उनके पड़ोसी राकेश कुमार की झोपड़ी में बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे आग लग गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। दरोगा अमित यादव व फायर ब्रिगेड कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई।
लेकिन तब तक ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। आग लगने से दोनों घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गुरुवार सुबह एक-दूसरे पर आग लगाने का आरोप लगाकर राममंगल व राकेश में मारपीट हो गई। पुलिस ने राममंगल, राकेश व उसके पुत्र सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें