फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद के रिश्तेदार पर हमले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। भाजपा सांसद के रिश्तेदार पर मंगलवार रात हुए हमले में पुलिस ने भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों के बीच अवैध मिट्टी खनन को लेकर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज गंगवार की खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रालियां पुलिस ने पकड़ी थी।
इसी रंजिश में सांसद के रिश्तेदार पुष्पेंद्र राजपूत मंगलवार रात ब्लाक के पास गए तो भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गंगवार व उनके साथियों ने घेरकर लाठी-डंडे व सरियों से हमला कर दिया। इससे पुष्पेंद्र गंभीर घायल हो गए।
बुधवार को पुष्पेंद्र के पिता कोतवाल सिंह ने मनोज गंगवार, सुबोध गंगवार, अन्नू गंगवार निवासी ग्राम नरैनामऊ, रानू यादव निवासी ग्राम शिवरई वरियार, अंकित यादव उर्फ बंटू निवासी ग्राम अलादादपुर व तीन अज्ञात के खिलाफ लूट व जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई सुबोध गंगवार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें