फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटाने का विरोध करने पर दो को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। होली की जगह पर कब्जा हटाने का विरोध करने पर दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शांति भंग में कार्रवाई करने पर एसडीएम ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा में दो ग्रामीणों ने होलिका दहन की जगह पर अवैध कब्जा कर दीवार व जानवरों के लिए चन्नी बना ली थी। कब्जा हटवाने के लिए ग्रामीण कई महीनों से तहसील के चक्कर काट रहे थे।
बुधवार को ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से कब्जा हटाने की गुहार लगाई थी। अधिकारियों के आदेश पर एसडीएम प्रीती तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचीं और दीवार व चन्नी हटवाने लगीं तो गांव के ही रवेंद्र कुमार व सोनू कब्जा हटाने के विरोध करने लगे।
विज्ञापन

झगड़ा करने पर उतारू हो गए। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने दोनों पर शांतिभंग की कार्रवाई कर एसडीएम प्रीती तिवारी की कोर्ट में पेश किया। उन्होंने दोनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें