फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ढाई महीने झाड़ियों में छिपी रही पिस्टल, तीन घंटे में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर पांचाल घाट के पास 26 जुलाई की रात हरियाणा के रियल एस्टेट कर्मी अरुण सिंह हुड्डा की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल ढाई माह तक मोहम्मदाबाद के पास खाटूश्याम मंदिर के पास झाड़ियों में छिपी रही। पुलिस ने 25 हजार के इनामी मुख्य शूटर व उसके साथी को कोर्ट से तीन घंटे की रिमांड पर लेकर पिस्टल बरामद कर ली। इसके बाद दोनों हत्यारोपियों को अदालत में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

फरीदाबाद जिले के थाना बल्लभगढ़ के दयालपुर निवासी रियल एस्टेट कर्मी अरुण सिंह हुड्डा अपनी पत्नी राखी व मासूम बच्चे के साथ वाराणसी से कार से लौट रहे थे। वह 26 जुलाई की रात पांचाल घाट पर हाईवे किनारे दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने उतरे, तभी दुकान के सामने कार से पीछा कर रहे बदमाशों ने कनपटी और हाथ में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्नी राखी ने गांव के ही रोहित और दो अज्ञात पर कादरीगेट थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में कई अन्य नाम सामने आने पर हरियाणा के जिला पलवल के थाना गदपुरी के गांव धतीर निवासी सोनू उर्फ कर्मवीर और एक बाल अपचारी तथा दयालपुर के कार मालिक रोहित व रंजीत को पहले ही पकड़ लिया था, जबकि पलवल जिले के थाना गदपुरी के गांव धतीर निवासी मुख्य शूटर साहिल और अरुण हुड्डा के गांव के ही अमित को पकड़ने में नाकाम रही।
इन दोनों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। विवेचक कमालगंज थानाध्यक्ष रामसहाय सिंह ने शुक्रवार को दोनों हत्यारोपियों को तीन घंटे की रिमांड पर लिया। उन्होंने ढाई माह बाद खाटू श्याम मंदिर के पास झाड़ियों में छिपी हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद कर लिया। जांच अधिकारी रामसहाय सिंह ने बताया कि हत्या में तीन पिस्टल इस्तेमाल हुई थीं। एक पहले ही बरामद की जा चुकी थी। शुक्रवार को दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बाकी दो पिस्टलों को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


परिवार के लोग लगा रहे थे चक्कर
दो हत्यारोपियों के आत्मसमर्पण करने की जानकारी होने के बाद से अरुण सिंह हुड्डा के परिजन कमालगंज थानाध्यक्ष के चक्कर लगा रहे थे। वह करीब दस दिन पूर्व भी कमालगंज थाने पहुंचे थे। उन्होंने विवेचक कमालगंज थानाध्यक्ष से तेज कार्रवाई कर चार्जशीट दाखिल करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें