फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतौंजा कांड में सीओ हटे, छह लोग हिरासत में

विज्ञापन
गांव पतौंजा में पीड़ित मान सिंह के यहां पहुंचे सपा नेता। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पतौंजा कांड : सीओ हटाए गए
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पतौंजा कांड में सीओ सोहराब आलम को मोहम्मदाबाद सर्किल से हटा दिया गया है। उन्हें कायमगंज सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कायमगंज सीओ राजवीर सिंह गौर को मोहम्मदाबाद सर्किल भेजा गया है। सीओ मोहम्मदाबाद की भूमिका पर विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री ने सवाल खड़े कर उन्हें हटाने की मांग की थी। मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
16 अगस्त को जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव पतौंजा में दबंगों से परेशान आठ परिवारों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है के बैनर लगा दिए थे। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर गांव पहुंचे तो पीड़ितों ने बताया कि सात अगस्त को घर में घुसकर मारपीट के मुकदमे में पुलिस ने तीन आरोपियों केवल शांतिभंग में चालान किया था। इसके बाद आरोपियों ने गांव आकर धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परषिद के प्रांतीय संगठन मंत्री मधुराम गांव पहुंचे तो पीड़ितों ने पूरे मामले में सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम की लापरवाही बताई। इस पर मधुराम ने सीओ पर कार्रवाई के संबंध में डीएम व एसपी से बात की थी। इसके बाद एसपी अशोक कुमार मीणा ने सोमवार देर रात सीओ सोहराब आलम को मोहम्मदाबाद से हटाकर कायमगंज की जिम्मेदारी दी है। कायमगंज सीओ राजवीर सिंह को मोहम्मदाबाद भेजा है।
उधर आठ परिवारों को पलायन करने के मुकदमे के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने गांव मझपुरवा में दबिश देकर चार रिश्तेदारों को पकड़ लिया है। उनसे कई चक्रों में पूछताछ की गई। पुलिस ने गांव पतौंजा के दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। एक के पास से आरोपी का नया मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगा है। इसे सर्विलांस पर लगवाकर उसकी तलाश की जा रही है।
सीओ अजेय बोले, अभी जांच पूरी नहीं
प्रकरण में एसपी ने सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा को जांच करने के आदेश दिए थे। सीओ ने गांव जाकर पीड़ितों के बयान दर्ज किए और दूसरे पक्ष के लोगों को भी बयान के लिए बुलाया। सीओ के मुताबिक अभी जांच पूरी नहीं हुई है। एसपी ने विवेचक राजेश चौबे को लाइन हाजिर किया और चंद घंटों बाद पुन: थाने पर तैनात कर दिया। अब सीओ मोहम्मदाबाद को हटाया गया है।
पीड़ितों की मदद कर एसओ को हटाने की मांग
मंगलवार को समाजवादी पार्टी की जांच कमेटी में शामिल महेंद्र कटियार, अरशद जमाल सिद्दीकी, शिवपाल सिंह, प्रधान राजू यादव पतौंजा गांव पहुंचे और पीड़ित मान सिंह से मुलाकात कर यथासंभव मदद का भरोसा दिया। सपा नेताओं ने पूर्व प्रधान शमीम सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और पूरे मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस प्रकरण में एसओ दिनेश गौतम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
सपा की सुलह कमेटी ने पीड़ितों से की मुलाकात
जहानगंज। सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी ने पतौंजा प्रकरण में पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एके राठौर, अनिल पाल, जिला पंचायत सदस्य रिंकू कटियार को नामित कर सुलह कमेटी का गठन किया था। मंगलवार देर शाम कमेटी के लोग पीड़ित परिवार के लोगों से मिले।
सुुबोध यादव ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिएलेकिन सुलह का भी रास्ता खुला रखना चाहिए। इस पर पीड़ितों ने सुलह की बात से इनकार कर दिया। सपा नेताओं ने पूरे प्रकरण में पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाकर एसओ को हटाने की मांग की है।
बजरंग दल के प्रादेशिक नेता एसओ से मिले
बजरंग दल के प्रदेश महासचिव विनोद शुक्ला, संगठन महासचिव अभिषेक राठौर, प्रदेश सचिव अभिषेक राठौर, प्रदेश सचिव आदित्य त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी एसओ दिनेश गौतम से मिलने थाने पहुंचे। अब तक की कार्रवाई को लेकर इन लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि मंगलवार देर रात तक चार से पांच आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। विवेचक ने कुर्की की कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र तैयार कर लिया है। बुधवार को आरोपियों के न मिलने पर कुर्की की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें