फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद व्यापारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम डीएम ने व्यापार व उद्योग बंधु की बैठक की। इसमें व्यापारियों ने शहर में जाम लगने की समस्या उठाई। डीएम ने बढ़पुर से लालगेट तक सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर जुर्माना लगाने और गेस्टहाउस संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार सिंह ने व्यापारी और उद्यमियों से समस्याओं के बारे में पूछा। व्यापारियों ने बताया कि शहर की सड़कों से सुबह कूड़ा नहीं उठाया जाता है। जगह-जगह कूड़े के ढेर भी लगे रहते हैं। डीएम ने नगर पालिका के ईओ से जवाब मांगा। उनसे कहा कि सड़कों से ठीक से सफाई के साथ फागिंग कराएं। सुबह छह से नौ बजे तक कूड़ा उठवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
इसके बाद व्यापारियों ने मुख्य शहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या उठाई। डीएम ने एएसपी से कहा कि बढ़पुर से लाल गेट तक पार्किंग की जगह चिह्नित की जाए। पार्किंग के बाहर वाहन खड़े पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाए। बढ़पुर से लालगेट तक बने गेस्ट हाउस मालिकों को पार्किंग की व्यवस्था कराने के लिए नोटिस जारी के जाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा बढ़पुर मंदिर के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने, खुले में बायोमेडिकल वेस्ट डालने वाले निजी अस्पतालों के विरुद्ध जुर्माना लगाने के निर्देश भी डीएम ने दिए। बैठक में सीडीओ एम.अरून्मोली, नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें