फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई की महिला की हत्या में प्रेम प्रंसग का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। हरदोई की महिला की हत्या में प्रेम प्रसंग का मामला निकलकर सामने आया है। पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुलिस को आरोपी की तलाश है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

राजेपुर थानाक्षेत्र बरेली-इटावा हाईवे पर 16 मई की रात गांव शेराखार जाने वाले मार्ग पर महिला का शव मिला था। परिजनों ने 17 मई को महिला की शिनाख्त की थी। महिला जनपद हरदोई थाना लोनार क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। महिला रविवार को गंगा स्नान करने की बात कहकर घर से निकली थी और वापस नहीं पहुंची थी। पोस्टमार्टम में महिला की सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। बात सामने आई थी।
दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई थी। मुकदमे की जांच थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर रविवार व सोमवार को सर्विलांस के जरिए प्रकाश में आए मोबाइल नंबर की सूची तैयार की। जांच में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने के सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस हरदोई के ही एक युवक की तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें