कायमगंज। गांव लालबाग हमीरपुर खास में बिजली की बिलिंग करने गए मीटर रीडर से हाथापाई कर उसका मोबाइल तोड़ दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। मीटर रीडर ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कायमगंज कोतवाली के गांव लालबाग हमीरपुर खास में मीटर रीडर अनिल कुमार सोमवार की सुबह बिजली के बिल निकालने पहुंचे। अनिल ने दरवाजा खटखटाया तो अहसन और उनके भाई मुस्तेसन बाहर आए। इन लोगों ने मीटर की रीडिंग लेने से मना कर दिया।
जब अनिल ने कहा कि यह उनका काम है और वे रीडिंग लेकर बिल निकालेंगे तो इस पर दोनों पीटने लगे और उनका मोबाइल पटककर तोड़ दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। अनिल की तहरीर पर पुलिस ने अहसन व मुस्तेसन के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।