फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
जुगेंद्र की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस पति-पत्नी के विवाद में आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ढमडेरा निवासी जुगेंद्र राजपूत (26) का शव रविवार की रात उसके खेत के पास स्थित वेदराम के खेत में खड़े पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर सीएचसी ले गई। युवक के सिर के पीछे चोट का निशान था। शर्ट पर खून लगा था। घटनास्थल पर मां सरोजा और बहन शिवानी बिलख रहीं थीं। उनका कहना था कि जुगेंद्र ने फर्रुखाबाद शहर में प्लॉट खरीदा है।
प्लॉट उसके ससुराल वाले पत्नी के नाम कराने की जिद पर अड़े थे। इसीलिए जुगेंद्र की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया। बताया कि जुगेंद्र सुबह कायमगंज सीएचसी में भर्ती रिश्तेदार को देखने गया था। वहां पर किसी का फोन आया और चला गया। उसे बुलाने के बाद पीटकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने जुगेंद्र और उसकी पत्नी का मोबाइल कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। रविवार शाम करीब चार बजे भी विवाद हुआ था। मारपीट में उसके सिर में चोट आ गई। इसके बाद वह बाइक से खेत पर गया और बाइक वहीं खड़ी कर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस काल डिटेल के सहारे मामले की जांच में जुटी है। जुगेंद्र तीन बहनों में इकलौता भाई था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
बहन सरिता और शिल्पी की शादी हो चुकी है। शिवानी (18) की शादी नहीं हुई है। जुगेंद्र के पुत्री रौनक (8), पुत्र प्रजल (5) और प्रतीक (3) हैं। पत्नी भगवानश्री घटनास्थल पर नहीं पहुंची। बाद में वह अस्पताल पहुंची। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

गांव ढमडेरा शव मिलने के बाद पूछताछ करती पुलिस। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें