फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन यात्रा में मारपीट, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भागवत कथा के समापन के बाद विसर्जन यात्रा में पांचाल घाट के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दो लोग घायल हुए। आरोप है कि दबंगों ने फायरिंग भी की।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के गांव धौली नगला में कई दिन से श्रीमद्भागवत कथा चल रही थी। उसकी विसर्जन यात्रा ट्रैक्टर-ट्रालियों, बाइकों से पांचाल घाट पहुंची। वहां चांदपुर और अमेठी के कुछ युवक आ गए। बताया जाता है कि दो दिन पहले धौली नगला में हुए विवाद की रंजिश में दो पक्षों में गाली गलौज होने लगी।
फिर युवकों ने हमला बोल दिया। जिसमें लेखपाल घायल हो गया। बचाने आए एक युवक को भी चोटें आईं है। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अपने साथ ले गई। बाद में विजर्सन पूर्ण हुआ। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि फायर की बात गलत है। मारपीट का मामला है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें