फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल फाल्टों से दिन का छिना चैन, रात की उड़ी नींद

विज्ञापन
कंपिल में थाने के पास टूटा पड़ा बंच केबल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी में अघोषित कटौती और लोकल फाल्टों ने दिन का चैन छीन लिया है और रात की नींद उड़ा दी है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। शाम छह बजे से रात 12 बजे तक सबसे ज्यादा फाल्ट होने से बिजली गुल रहती है। शहर में 18 और गांवों को 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। बिजली किल्लत से न तो लोग काम कर पा रहे और न ही सो पा रहे हैं।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने के साथ बिजली संकट भी गहरा गया है। शहर से लेकर गांव तक अघोषित कटौती और लोकल फाल्ट अधिक होने लगे हैं। शहर में 24 घंटे निर्बाध बिजली देने का दावा फेल हो गया है। दिन में बार-बार फाल्ट होने से एक घंटे भी निर्बाध बिजली नहीं मिलती है। शाम छह से रात 12 बजे तक सबसे अधिक फाल्ट होते हैं। इससे आधा घंटा लगातार बिजली नहीं मिल पाती है।
शनिवार रात फतेहगढ़, कुटरा, ठंडी सड़क, लकूला विद्युत उपकेंद्र शाम छह से रात 12 बजे तक कई बार बंद और चालू हुआ। फतेहगढ़ उपकेंद्र का फतेहगढ़ फीडर रात 12 बजे से दो बजे तक बंद रहा। इससे भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए। गांव में इससे भी ज्यादा खराब हालात हैं।
विज्ञापन

गांवों को 18 घंटे बिजली देने का आदेश है, इसके लिए शेड्यूल बना है। शेड्यूल के अनुसार बिजली आते ही लोकल फाल्ट और अघोषित कटौती शुरू हो जाती है। इससे कब बिजली आएगी और कब चली जाएगी, इसका पता नहीं चलता है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने के बावजूद लोकल फाल्ट से निजात नहीं मिली है।
विद्युत उपकेंद्र पर पांच के स्थान पर आठ एमवीए ट्रांसफार्मर लगने के बाद भी लोकल फाल्ट से निजात नहीं मिल रही है। कस्बा में पड़े जर्जर केबलों के टूटने से बिजली अधिकांश समय ठप रहती है। शनिवार दोपहर ट्रांसमिशन से सप्लाई ठप रही। शाम साढ़े चार बजे बिजली आई तो लोकल फाल्ट की भेंट चढ़ गई। रविवार को लोकल फाल्टों से दिन में अधिकांश समय बिजली गुल रही। शाम को थाने के पास केबल टूट कर सड़क पर गिर गया, इससे चार घंटे बिजली ठप रही।
अघोषित कटौती और लोकल फाल्टों से उपभोक्ताओं को बिजली सुचारु रूप से नहीं मिल पा रही है। इसके विरोध में रविवार को हिंदू जागरण मंच के नेता प्रदीप सक्सेना ने मोहल्ला जवाहरगंज सब्जी मंडी में एक्सईएन व एसडीएम की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया।
प्रदीप सक्सेना ने कहा कि सरकार जनता की भलाई के लिए रोस्टर के अनुसार बिजली दे रही है, मगर स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों की वजह से व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। बिजली कर्मियों को जनता फोन करती है, तो फोन उठाया ही नहीं जाता है। बिजली आपूर्ति में सुधार न किया गया तो हिंदू जागरण मंच धरना प्रदर्शन करेगा। इस दौरान संतोष यज्ञसैनी, शिवमंगल कौशल, जय सक्सेना, सनी शर्मा, अर्जुन कश्यप आदि मौजूद रहे।

कायमगंज के मोहल्ला जवाहरगंज सब्जी मंडी में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करते हिंजाम नेता। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें