फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के अंदर आते मंत्रीजी तो दिखती बदहाली

विज्ञापन
गांव दानमंडी में उखड़ी पड़ी सड़क से गुजरने के दौरान शिक्षक की फिसलती बाइक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। विकास खंड क्षेत्र के गांव दानमंडी में शनिवार को पहुंचे प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद चौपाल तक ही सीमित रह गए। गांव के अंदर अगर वह आते तो उन्हें बदहाली दिखती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंत्रीजी ने समस्याओं को सुन भाषण दिया और चले गए। इससे ग्रामीणों में मायूसी रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल के आसपास अधिकारियों ने व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी थी, लेकिन गांव के अंदर का नजारा हैरानी भरा था। गांव में बन रही टंकी की पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई सड़क व गलियों को बीच में कर दी गई। लाइन पड़ने के बाद ऊपर से मिट्टी डालकर पाइप तो ढक दिया गया, लेकिन बीच में गड्ढे रह गए। पूरे गांव की सड़क व गली उखड़ी पड़ी होने से लोगों को निकलने में भी काफी परेशानी हो रही है।
सचिन दीक्षित के घर से तालाब तक करीब सौ मीटर की सड़क उखड़ी है। इसमें नाली का पानी भरा होने से लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी हो रही है। स्कूल जाने के दौरान कई छात्र-छात्राएं फिसलकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक बाइक से गुजर रहे थे, तभी पानी भरे गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से वह गिर पड़े। आसपास के लोगों ने बताया कि करीब 45 दिन पहले पाइप लाइन डाली गई थी, तभी से सड़क उखड़ी पड़ी है। मंत्रीजी अगर गांव के अंदर आ जाते तो उन्हें भी यह बदहाली नजर आ जाती।
आवास के नाम पर सचिव व पूर्व प्रधान ने ले लिए एक हजार रुपये
कमालगंज। फतेहगढ़-छिबरामऊ मार्ग से साढ़े पांच सौ मीटर दूरी पर पक्की सड़क के जुड़े गांव दानमंडी में प्रभारी मंत्री की चौपाल में दूसरे गांव से भी फरियादी पहुंचे। जहागंज की एक महिला ने कहा कि उसके खेत पर छह साल से एक दबंग कब्जा किए है। मंत्री ने जहागंज थानाध्यक्ष व तहसीलदार को मौके पर जाने के निर्देश दिए। गांव की एक वृद्धा ने खड़े होकर कहा कि उसके पास न खेत है न मकान।
फिर भी मुझ गरीब से आवास दिलाने के नाम पर सचिव व पूर्व प्रधान ने एक हजार रुपये ले लिए। आवास फिर भी नहीं मिला। एक अन्य महिला ने आवास की फरियाद करते हुए कहा कि उनके छप्पर को बंदर नोच देते हैं। चौपाल के मंच के सामने खड़े लोगों को प्रभारी मंत्री ने हटने के लिए कहा। एक नायब तहसीलदार ने पीछे हटने की बात नहीं सुनी तो उसे हड़काकर पीछे जाने के लिए कहा।
गांव के कुलदीप अग्निहोत्री ने बरात घर व रोड सही कराने के लिए कहा। हाथ जोड़े एक फरियादी ने कहा कि गांव में बन रही पानी की टंकी के लिए गरीबी के बावजूद उसकी जगह ले ली गई।
किसान यूनियन जिलाध्यक्ष दुर्गा नारायण मिश्रा व योगेंद्र दत्त द्विवेदी ने तीर्थस्थली श्रृंगीरामपुर में तिराहे से गंगा तट तक लोहे के पटरे डालने के लिए ज्ञापन दिया। कमालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी ने कस्बे में जाम की समस्या को देखते हुए बाईपास बनवाने की मांग लोक निर्माण मंत्री से की है।
जिले को सवा दो सौ करोड़ की मिली सौगात
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री पहली बार जिले में आए और उन्होंने सवा दो सौ करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि प्रभारी मंत्री की ओर से जिले के विकास के लिए दिखाई गई आत्मीयता से कम समय में भोजपुर क्षेत्र व पूरे जिले की हर समस्या का निदान हो सकेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने भी संबोधित किया।
डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, जिला भाजपा अध्यक्ष रूपेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन राजेश बघेल ने किया। शिक्षिका चेतना भारती ने मंत्री को उनका स्केच बनाकर भेंट किया। प्रधान रानी दीक्षित व पति अजय ने स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें