फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई एलएलबी परीक्षा

विज्ञापन
कमालगंज के आरपी डिग्री कालेज में परीक्षा देते छात्र। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से संबद्ध कॉलेजों में सोमवार को एलएलबी की परीक्षा दो पालियों में हुई। वस्तुनिष्ठ 100 प्रश्नों में 75 प्रश्न परीक्षार्थियों को करने थे। परीक्षा के दौरान डीएम द्वारा नामित स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

आरपी डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बाबूसिंह दद्दू लॉ कॉलेज फर्रुखाबाद, डॉ. अनार सिंह लॉ कॉलेज बेवर रोड, बाबू सिंह लॉ कालेज नवाबगंज के परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई। सुबह की पाली में 10:00 से 11:30 बजे तक परीक्षा चली। द्वितीय सेमेस्टर में राजनीति विज्ञान का पेपर हुआ।
113 पंजीकृत छात्रों में आठ अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक परीक्षा चली। चतुर्थ सेमेस्टर में लॉ आफ एविडेंस प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। 249 में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सुभाषचंद्र मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. एपी चौरसिया, डॉ. अखिलेश, डॉ. कन्हैया मौर्य, डॉ. केके सिंह, प्रो. माधुरी वर्मा ने गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली।
विज्ञापन

भारतीय महाविद्यालय फर्रुखाबाद में स्टेटिक मजिस्ट्रेट नदारद रहे। प्रथम पाली में 55 में 49 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में पंजीकृत 161 में 153 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सचल दल ने गेट पर व कक्षों में तलाशी ली। स्टेटिक मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे। डीएन कॉलेज फतेहगढ़ में स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवर अभियंता दलवीर सिंह की देखरेख में परीक्षा हुई। दूसरी पाली में 205 में 204 ने परीक्षा दी। छात्रों ने बताया कि पेपर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आया। कुल 100 प्रश्न दिए थे। इनमें से 75 प्रश्न करने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें