फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीए के ससुर की फर्म को किया गया लाखों का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गदनपुर चैन में पंचायत भवन के निर्माण में टीए ने अपने ससुर की फर्म को मैटेरियल का लाखों रुपये का भुगतान कर दिया। जांच के बाद सीडीओ ने फर्म को ब्लैकलिस्ट करने व टीए को ब्लाक से स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ विनय कुमार सिंह को निरीक्षण में ग्राम पंचायत गदनपुर चैन के पंचायत भवन का निर्माण कार्य बंद मिला था। ग्राम प्रधान ने बताया कि टीए (तकनीकी सहायक) प्रमेंद्र गंगवार की फर्म को मैटेरियल का भुगतान किया जा रहा है। इसकी खबर अमर उजाला में 14 नवंबर को प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेकर सीडीओ ने पीडी से जांच कराई। इसमें फर्म टीए के ससुर घनश्याम की निकली। फर्म को मैटेरियल का 9.60 लाख रुपये भुगतान किया गया है। टीए की पत्नी रिंकी गंगवार ब्लाक में सोशल आडिट कोआर्डीनेटर हैं। इससे टीए के कार्यों का आडिट भी नहीं होता है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ एम.अरून्मोली ने डीडीओ व डीसी मनरेगा को फर्म ब्लैकलिस्ट कराने, टीए प्रमेंद्र गंगवार को दूसरे ब्लाक में स्थानांतरित करने व ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डीनेटर को ब्लाक कार्यालय से संबद्ध करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें