फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमालगंज सीएचसी में एमओआईसी अनुपस्थित, वेतन रोका

विज्ञापन
कमालगंज सीएचसी के इमरजेंसी कक्ष में डॉक्टर को दिशा निर्देश देतीं सीएमओ डॉ. वंदना सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज एमओआईसी का वेतन रोका
विज्ञापन

कमालगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वैक्सीन स्टोर रूम, इमरजेंसी वार्ड व परिसर में गंदगी देख सीएमओ ने नाराजगी जताई। छह दिन से गैरहाजिर एमओआईसी (मेडिकल ऑफिसर इन चार्ज) का वेतन रोकने व मौके पर नदारद मिले चार कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से सुरक्षित करने के लिए शनिवार से टीकाकरण शुरू होगा। इसके लिए सीएमओ डॉ.वंदना सिंह ने सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो एमओआईसी डॉ.सोमेश अग्निहोत्री 6 दिन से गायब मिले जबकि एमओ डॉ.स्मिता शाक्य, बीसीपीएम हृदेश कुमारी, काउंसलर वंदना, धर्मेंद्र कुमार व सुधाकर माथुर भी गैरहाजिर मिले। उन्होंने वैक्सीनेशन स्टोर देखा तो उसमें रखे बक्से, लकड़ी की अलमारी आदि हटाने व सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऑब्जर्वेशन रूम (निगरानी कक्ष) में भी गंदगी देख वह नाराज हुईं। उन्होंने कमरे में 15 कुर्सियों के साथ एक बेड डलवाने व बाहर रखे लोहे का फर्नीचर हटाने को कहा। कोल्ड चेन रूम बंद मिला। सीएमओ ने चिकित्सक मान सिंह को सीएचसी की पुताई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जर्जर भवन की सूची बनाकर कार्यालय भेजने को कहा। इसके बाद सीएमओ ने भोजपुर स्थित सबसेंटर का निरीक्षण किया। वहां एएनएम शांती अनुपस्थित थीं। सीएमओ ने बताया कि छह दिन से अनुपस्थित कमालगंज सीएचसी के एमओआईसी का वेतन रोक दिया गया है जबकि अनुपस्थित कर्मचारियों व एएनएम से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें