फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत 225 सड़कें अधूरी, ठेकेदारों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
225 सड़कें छह माह बाद भी अधूरीं, 22 ठेकेदारों को नोटिस
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला पंचायत से करीब 30 करोड़ की लागत से बनने वाली 225 सड़कों का काम अधूरा पड़ा है। इन सड़कों का निर्माण तीन माह में पूरा किया जाना थी लेकिन छह माह बीतने पर भी अधूरी पड़ी हैं। अब प्रशासक (डीएम) ने शिकंजा कस दिया है। ऐसे में ठेकेदार कार्रवाई के घेरे में आ गए हैं। 40 ठेकेदारों में से 22 को नोटसि जारी कर दिए गए हैं। वहीं अधिकारियों ने भी निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण तेजी से शुरू कर दिया है।
जिला पंचायत बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने के साथ 14 जनवरी को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने प्रशासक का चार्ज ले लिया है। जिला पंचायत से पूर्व में करीब 30 करोड़ की लागत से स्वीकृत 225 सड़कों के निर्माण के लिए ठेकेदारों ने तीन माह का अनुबंध लिया था। छह माह बाद भी सड़कों का निर्माण पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

अब प्रशासक ने ठेकेदारों पर शिकंजा कस दिया है। जिला पंचायत के एएमए नरेंद्र पाल सिंह, सहायक जितेंद्र सिंह, अवर अभियंता अजय मिश्रा व रामप्रवेश ने सड़कों का निरीक्षण शुरू किया तो गुणवत्ता व कार्य के प्रगति की पोल खुलने लगी। कई सड़कें अधूरी होने के बावजूद काम भी बंद है।
विज्ञापन

समय से काम पूरा न करने के मामले में उनके भुगतान में कटौती व जुर्माने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पता चला है कि करीब छह ठेकेदारों की फर्म ब्लैकलिस्ट होना भी तय है। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि प्रशासक/जिलाधिकारी के निर्देश पर 22 ठेकेदारों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। कुछ सड़कें अधूरी होने के बावजूद काम बंद मिला। ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। निर्धारित समय से काम पूरा न होने पर ठेकेदारों पर जुर्माना भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें