फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद किसानों की आई अस्थिकलश यात्रा

विज्ञापन
कमालगंज खुदागंज के पास कलश यात्रा का स्वागत कर नारेबाजी करते किसान यूनियन के नेता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गाजीपुर बॉर्डर से 19 अक्तूबर को चली लखीमपुर के शहीद किसानों की अस्थिकलश यात्रा शुक्रवार को जिले में पहुंची। कई जगह यात्रा का स्वागत किया गया। शाम को पांचाल घाट पर किसान शहीदों को न्याय दो की नारेबाजी के साथ अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

किसान यूनियन के प्रादेशिक प्रचार मंत्री मथुरा के करुआ सिंह के नेतृत्व में अस्थिकलश यात्रा शुक्रवार दोपहर को जनपद सीमा खुदागंज काली नदी पुल पर पहुंची। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य व मंडलीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के नेतृत्व में अस्थिकलश यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद नबाबगंज में ब्लाक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अस्थिकलश का पूजन किया गया।
वहां किसान नेता लक्ष्मी शंकर जोशी व मुकेश शर्मा ने ज्ञापन दिया और किसानों की समस्याएं उठाई। इसके बाद हथियापुर होते हुए अस्थि कलश यात्रा पांचाल घाट गंगा तट पहुंची। अस्थियां गंगा में विसर्जित करने के बाद यूनियन के प्रदेश प्रचार मंत्री ने कहा कि 3 अक्तूबर को लखीमपुर में हुई हिंसा में शहीद हुए 4 किसानों व एक पत्रकार की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए अस्थिकलश यात्रा गाजीपुर बॉर्डर से इटावा, औरैया, कानपुर देहात व नगर, कन्नौज होकर फर्रुखाबाद आई है। मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, शीशराम शर्मा, राधेश्याम, मथुरा के श्यामवीर सिंह,बहोरी सिंह,कछन्दा खान आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें