फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर फाइटिंग सिस्टम की टेस्टिंग न होने से जेडी नाराज

विज्ञापन
सीएचसी कमालगंज का निरीक्षण करते संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील कुमार रावत। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक ने रविवार को कस्बे की सीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पताल में एक वर्ष पूर्व लगे फायर फाइटिंग सिस्टम की टेस्टिंग न होने पर नाराजगी जताई। प्रसूताओं को भोजन न मिलने की जानकारी पर चेतावनी दी।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनील कुमार रावत रविवार की दोपहर को सीएचसी पहुंचे। उन्होंने परिसर में लगा फायर फाइटिंग सिस्टम देखा। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले वर्ष लगे फायर फाइटिंग सिस्टम की टेस्टिंग न होने से अभी चालू नहीं है। इस पर जेडी ने नाराजगी जताते हुए टेस्टिंग कराकर सिस्टम चालू कराने के निर्देश दिए।
जननी सुरक्षा व अन्य योजनाओं की समीक्षा कर अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने के लिए कहा। संयुक्त निदेशक ने बताया कि फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने के टेंडर लखनऊ से हुए थे। सिस्टम शीघ्र चालू कराने का प्रयास होगा। सीएचसी में आठ से 10 प्रसव होते हैं। प्रसूताओं को भोजन व्यवस्था ठीक नहीं है। इसके लिए चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बारिश से पहले पानी की टंकी की सफाई व मरम्मत आदि कार्य कराने के निर्देश दिए। प्रभारी सीएमओ डॉ. दलवीर सिंह, एसीएमओ डॉ. यूसी वर्मा, स्टोर फार्मासिस्ट आशीष शुक्ला, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, डॉ. मानसिंह वर्मा भी मौजूद रहे।
पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का जेडी डॉ. सुनील कुमार रावत ने निरीक्षण किया। पूछने पर डॉ. आसिफ ने बताया कि 32 मरीज देखे हैं। जेडी ने ड्यूटी रजिस्टर की जांच की। मेले में आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहे थे। खिड़की का शीशा टूटा होने, बेड की चादरें गंदी, जगह-जगह धूल जमी और जाला लगे होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ सभी खिड़कियों में जाली लगवाने के निर्देश दिए। स्टाफ नर्स शशी, फार्मासिस्ट दिनेश वर्मा मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें