फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया की पैथोलॉजी बंद, बाहर से हो रही जांचें

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कर्मचारियों की ड्यूटी दूसरे कामों में लगने से डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी बंद होने के साथ पैथोलॉजी में भी ताला पड़ गया है। इमरजेंसी में भर्ती मरीज निजी पैथोलॉजी से जांच करवा रहे हैं। अस्पताल में दलाल भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से शासन ने ओपीडी करीब एक माह से बंद कर दी है। इस बीच वहां बनी पैथोलॉजी के कर्मचारियों की ड्यूटी कोरोना जांच करने में लगा दी है। इससे पैथोलॉजी में ताला लटक गया। मलेरिया, टायफायड, हीमोग्लोबिन, शुगर समेत तमाम तरह की जांचें भी बंद हो गईं। जबकि इमरजेंसी और आइसोलेशन की सेवा चल रही है।
यहां रोजाना सभी बीमारियों के मरीज भर्ती हो रहे हैं। तमाम मरीजों को डॉक्टर जांचें कराने के लिए लिखते हैं, तो उन्हें निजी पैथोलॉजी से कराना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की मनमानी का फायदा कुछ दलाल उठा रहे हैं। अस्पताल के ही कुछ कर्मियों की शह पर बाहर से जांचें करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल का डिजिटल एक्सरे पांच दिन बाद भी सही नहीं हो सका है। इससे दुर्घटना समेत अन्य मरीजों के एक्सरे नहीं हो रहे हैं। तकनीकी खराबी दूर करने के लिए संबंधित इंजीनियर नहीं आ सका है। एक्सरे प्रभारी यूपी सिंह ने बताया कि बुधवार को इंजीनियर के आने की संभावना है। यदि आया तो सही हो जाएगी।
इमरजेंसी में भर्ती मरीजों की जांच अस्पताल की ही पैथोलॉजी में ही होगी। यदि यहां जांच नहीं हो रही और मरीज बाहर जा रहे हैं, तो गलत है। मैं इसकी जांच कराऊंगा।
विज्ञापन

-डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें